बड़ी ख़बर

Karnataka Election 2023: मोदीमय हुआ बेंगलुरु! यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में आगामी चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में सभी पार्टियों ने पूरी ताक़त झोंक दी है। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी चार साल बाद चुनावी प्रचार में उतरी हैं। कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10 बजे से रोड शो शुरू कर दिया वहीं सोनिया गांधी भी रण में शामिल हो गई है।

पीएम मोदी का रोड शो

नरेंद्र मोदी शनिवार को भाजपा के लिए चुनावी राज्य में अपने चुनाव अभियान के तहत बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो कर रहे हैं। रोड शो सोमेश्वर भवन (आरबीआई ग्राउंड) कडू से मल्लेश्वर मंदिर तक ले जाया जाएगा और लगभग 10:00 बजे शुरू हो चुका है। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 3 बजे बादामी में और शाम 5 बजे हावेरी में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए जबरदस्त प्रचार कर रहे हैं। वह फिर से एक रोड शो आयोजित करेंगे, जो शनिवार रोड शो से छोटा होगा, जो रविवार को बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा स्टैच्यू, न्यू तिप्पसंद्रा से ट्रिनिटी सर्कल, एमजी रोड तक लगभग 6 किमी लंबा होगा।

सोनिया गांधी का अभियान

UPA की संरक्षक और कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) आज (6 May) को कर्नाटक के चुनावी मैदान में उतरेंगी। कर्नाटक में पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी सोनिया गांधी। कर्नाटक के हुबली में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चार साल बाद चुनाव प्रचार के लिए उतर रही है।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट

कर्नाटक में पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं उसी को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा ”मोदीमय हुआ बेंगलुरु”। आपको बता दें उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण में केशव प्रसाद मौर्य भी प्रचार में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election: BJP का जमकर प्रचार, PM मोदी कर रहे 26 किलोमीटर का मेगा रोड शो

Related Articles

Back to top button