Advertisement

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू का 66वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू का 66वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Share
Advertisement

Draupadi Murmu: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 66वां जन्मदिन है. इस अवसर उन्होंने दिल्ली में स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की. वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं से शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की.

Advertisement

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है।  गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए राष्ट्रपति का समर्पण एक प्रेरणा है। ‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के विकास और समाज के गरीब और हाशिए के वर्गों के उत्थान के लिए आपका समर्पण सभी के लिए एक प्रेरणा है। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’

भारत को उनके योगदान से बहुत लाभ हुआ: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि देश को उनकी अंतर्दृष्टि और उनके दिए योगदान से बहुत लाभ हुआ है। सिंह ने आगे कहा, ‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। भारत के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी राजनेता और दृष्टि के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। भारत को उनकी अंतर्दृष्टि और योगदान से बहुत लाभ हुआ है। हमारे समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए उनका जुनून सराहनीय है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है. सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, जनसेवा, राष्ट्र सेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सतत समर्पित माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है.

ये भी पढ़ें- NEET-UG 2024: SC ने फिर काउंसलिंग पर रोक लगाने से किया इनकार, NTA की याचिका पर जारी की नोटिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *