पहली बार Baby Boy के साथ भारती सिंह हुईं स्पॉट, कैमरे के सामने पति संग यूं दिए पोज़

नई दिल्ली: सबको हसांने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अब मां बन चुकी है। जी हां भारती सिंह ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने के बाद Bharti Singh और उनके Husband हर्ष लिंबाचिया काफी खुश दिखे। भारती सिंह बेबी बॉय के जन्म के 3 दिन बाद अस्पताल से निकलकर घर गईं। इस दौरान वह थोड़ी इमोशनल भी दिखीं। भारती के पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) बेबी को कंबल में लपेटकर गोद में लिए हुए थे। साथ ही उन्होनें मास्क भी लगाया हुआ था।
पहली बार Baby Boy के साथ भारती सिंह हुईं स्पॉट
अस्पताल से बाहर निकलकर भारती (Bharti Singh) के पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) बेबी को कंबल में लपेटकर गोद में लिए हुए थे। इस दौरान दोनों के चेहरे पर इतनी ज्यादा खुशी थी जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। वहीं लोगों की नजरें हर्ष के बेबी के कंबल पर अटक गईं। जिसके बाद से इस कंबल की कीमत लगातार चर्चा में बनी हुई है। भारती ने अपने न्यूली बॉर्न बेबी के लिए एक स्पेशल कंबल लिया हुआ था।
मां बनने के बाद भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष जैसे ही बाहर निकले तो पैपराजी को उन्होनें जमकर पोज दिए। साथ ही उन्होनें इस दौरान पैपराजी के और फोटो लेने पर कहा बेबी अभी भूखा है, जाना है। पैपराजी कॉमेडियन से लगातार सवाल पूछते रहे, लेकिन दोनों अपने बेबी को लेकर कार में बैठकर चले गए। आपको बता दें कि भारती ने अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले तक काम किया था। इस बात पर उनके फैंस ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की। Bharti and Harsh की जोड़ी को जनता ने खूब सराहा है। दोनों को ऑन स्टेज लोगों का प्यार भी मिलता है।