राजनीति

Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान बीजेपी का झंडा लेकर खड़े थे लोग, वीडियो शेयर कर लगाया BJP पर आरोप

Bharat Jodo Nyay Yatra

इन दिनों राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra ) में व्यस्त है। इस यात्रा के दौरान उनसे काफी लोग मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी हैरान कर डाला है। दरअसल यात्रा के दौरान उनसे मिलने आए लोगों द्वारा उनकी ओर आगे बढ़ते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरु हुए। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है।

भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

इस यात्रा के दौरान जब भीड़ को देखते हुए कांग्रेस सांसद राहल गांधी भीड़ की ओर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे बढ़ने लगे ठीक उसी समय सोनितपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमला किया। जिसे लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1749028528127946991?s=20

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में पर कहा कि जब कांग्रेस सांसद लोगों की एक बड़ी भीड़ की ओर बढ़े, जिसमें भाजपा के झंडे वाले लोग भी शामिल थे। लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे और राहुल गांधी की ओर बढ़ने लगे। इस क्रम में राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है।

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस क्रम में एक वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की है। इस वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में बीजेपी का झंडा लिए देखा जा सकता है। जैसे ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा की बस उन लोगों के पास से गुजरी तभी वहां खड़े लोग जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। आपको बता दें कि उन लोगों के हाथों में भगवा झंडे के साथ-साथ तिरंगा झंडा भी था।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन का अवकाश, CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button