PM Modi Congratulates Giorgia Meloni : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को नया रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और समर्थन को दर्शाती है।
पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्जिया मेलोनी की भूमिका भारत और इटली के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में अहम रही है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई और मेलोनी को आने वाले समय के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल
जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर इटली में नया राजनीतिक रिकॉर्ड बनाया है। 1946 में इटली गणराज्य बनने के बाद यह किसी एक कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार के नाम था, जिसने 1,412 दिन तक सत्ता संभाली थी।
सरकारों के बार-बार बदलने का इतिहास
मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। वह दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की प्रमुख हैं। इटली में लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता और सरकारों के बार-बार बदलने का इतिहास रहा है। ऐसे में मेलोनी सरकार का लगभग चार साल तक टिके रहना बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
मेलोनी सरकार की बड़ी सफलता
हालांकि विपक्षी दलों ने सरकार की उपलब्धियों को लेकर सवाल भी उठाए हैं। आलोचकों का कहना है कि मेलोनी सरकार अपने लंबे कार्यकाल को ही सबसे बड़ी सफलता के रूप में पेश कर रही है। भारत और इटली के रिश्तों में पीएम मोदी और मेलोनी की दोस्ती भी चर्चा में रही है। दोनों नेताओं की मुलाकातों के बाद सोशल मीडिया पर #Melodi काफी लोकप्रिय हुआ था।
ये भी पढ़ें- जमीन से लेकर पहाड़ों तक बाढ़ की मार, 4 राज्यों में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, हिमाचल में 266 मौतों से मचा हड़कंप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









