Assam Elections : असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और सभी दल पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्य के दौरे पर गोगामुख और धेमाजी में जनसभाओं को संबोधित किया।
भाजपा की जीत की हैट्रिक तय
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम में तेज़ विकास हुआ है और जनता एक बार फिर भाजपा-एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए तैयार है। उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ और युवाओं के उत्साह को देखते हुए कहा कि इस बार राज्य में भाजपा की जीत की हैट्रिक तय है।
पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें देश की जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया और अब असम की जनता भी भाजपा सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए तैयार है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Sarbananda Sonowal और वर्तमान मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में सुशासन और विकास का नया दौर शुरू हुआ है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में विपक्ष की हार तय है। साथ ही उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता (UCC) और आदिवासी परंपराओं की रक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुख बताया। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि असम का यह चुनाव राज्य को और आगे बढ़ाने के साथ-साथ “विकसित भारत” के लक्ष्य को मजबूत करेगा।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में ईदी विवाद में परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, फंदे से लटका मिला शव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









