
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस (Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरें आ रही है। उनके फैंस के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। दोनों करीब 6 साल से एक साथ हैं। इन 6 साल में दोनों का रिश्ता काफी मजबूत दिखा है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के बेहतरीन कपल में से एक है। साथ ही दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

यह कपल अक्सर मूवीज और डिनर पर स्पॉट किया जाता हैं। हाल ही में दोनों एक साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में भी देखे गए थे। अर्जुन मलाइका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी है। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन उनके फैंस ये ख़बर सुनकर शायद निराश हो जाए।