Anand sharma quit congress: MP से कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा, बोले… ‘जो कांग्रेस राम की नहीं है, वो किसी की नहीं’

Anand sharma quit congress
इन दिनों राम जन्म भूमी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी जोरों शोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए भाजपा के कई नेता स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस के उपर मुसिबतों की तलवार लटकी हुई दिखाई दे रही हैं।
कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा
मंगलवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष व तीन बार पार्षद रहे आनंद शर्मा(Anand sharma quit congress) ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके द्वारा यह फैसला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस आलाकमान के शामिल ना होने को लेकर बताई जा रही है। उनका कहना है कि जब पड़सो इस संबंध में उनसे सवाल करते हैं, तो वह आंख मिला कर इस सवाल का जवाब देने में असमर्थ साबित होते हैं। इस कारण कांग्रेस पार्टी से लंबे कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया है।
लंबे समय बाद छोड़ा कांग्रेस का हाथ
इस संबंध में कांग्रेस नेता ने कहा कि जो कांग्रेस राम की नहीं है, वह अब किसी की नहीं है। आनंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा कि आज यह जो कुछ हो रहा है कि उसकी आधारशिला कांग्रेस ने ही रखी थी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय की कांग्रेस की नीतियों की वर्तमान में अवहेलना हो रही है। आपको बता दें कि 48 साल बाद जाकर आनंद शर्मा पार्टी का हाथ छोड़ रहे हैं। वहीं इससे पहले मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी का दामन छोड़ शिंदे गुट में शामिल होना मुनासिब समझा
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar