बड़ी ख़बरराजनीतिविदेश

सुजैन विल्स की ट्रंप के नई चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्ति

America: गुरुवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अभियान प्रबंधक सुजैन विल्स को व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त कर दिया है। विल्स अमेरिका के इतिहास में पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम करेंगी। इस से पहले हमेशा पर्दे के पीछे से ट्रंप की मुख्य सहयोगियों में से एक रहीं हैं।

अमेरिकी की सबसे बड़ी राजनीतिक

सुजैन विल्स को व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त करने को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा कि यह बहुत अच्छी खबर है। अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीतों में से एक हासिल करने में मदद की है। ट्रंप ने कहा कि सुजैन विल्स अमेरिका को एक बार फिर से महान बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगी। मुझे पूरा यकीन है कि वह हमारे देश को गर्वित करेंगी। वह सख्त, स्मार्ट, और नई सोंच की हैं। उन्हें सभी जगह सराहा और सम्मानित किया जाता है।

अमेरिका के इतिहास की पहली महिला…

आपको बता दें कि सुजैन विल्स एक अनुभवी रिपब्लिकन रणनीतिकार हैं, जिन्होंने 2016 और 2020 में ट्रंप के अभियान को फ्लोरिडा में नेतृत्व किया। सुजैन विल्स अमेरिका के इतिहास की पहली महिला हैं जिन्हें यह पद मिला है। सुजैन विल्स ने इससे पहले फ्लोरिडा के गवर्नर के लिए रिक स्कॉट के सफल 2010 अभियान का प्रबंधन किया था। पूर्व यूटा गवर्नर जॉन हंट्समैन की 2012 की राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए अभियान प्रबंधक के रूप में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी आज गाजियाबाद में पन्ना प्रमुखों की बैठक को करेंगे संबोधित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button