Biharराष्ट्रीय

Labour Welfare Day से महाभियान चलाकर प्रदेश के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ‘राष्ट्रीय ई-श्रम पोर्टल’ पर कराया जाएगा रजिस्ट्रेशन

पटना। बिहार के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को राष्ट्रीय ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराये जाने के लिए प्रदेश में महाभियान चलाया जाएगा और लक्ष्य को पुरा किया जायेगा| इस अभियान को “श्रम कल्याण दिवस” (दिनांक 17/09/2021) से शुरू किया जाएगा और दिनांक 31 दिसंम्बर 2021 तक 3 करोड़ 49 लाख मजदूरों को निबंधित कर लिया जायेगा। जो कि प्रदेश के लिए भारत सरकार से निर्धारित लक्ष्य है|

इस बारे में विभागीय मंत्री, श्री जिवेश कुमार ने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और दिशा-निर्देश दिए

1.   उन्होंने यह बताया कि केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक बेहतर पहल की है, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने इसकी शुरुआत दिनांक 26 अगस्त को किया है| जिसके तहत देश भर के लगभग 43.7 करोड़ असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM Portal) से जोड़ा जायेगा| इसका मकसद देश के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार तक सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है|

2. देश भर के असंगठित श्रमिक जो कई क्षेत्रों में कार्य करते है उनका पहचान पत्र और आधार कार्ड की तर्ज पर इनके कार्य के अनुसार रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है| जिससे इनके आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की जा सके| साथ ही निबंधित श्रमिकों को 2 लाख रुपये का बीमा का लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे श्रमिक की असामयिक मौत होने पर उनके आश्रितों को तात्कालिक आर्थिक सहायता दी जा सके|

ई-श्रम पोर्टल की विशेषताओं के बारे में बताते हुए माननीय मंत्री ने ये बातें कही:-

1)   पोर्टल पर श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन खुद से या CSC पर जा कर करा सकेंगे।

2)   श्रमिक का जन्म तिथि, होम टाउन, मोबाइल नंबर और सामाजिक श्रेणी जैसे और जरुरी डिटेल भरने के अलावा, आधार कार्ड नंबर और बैंक खाते का डिटेल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा |

3)   श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है जो 12 अंकों का विशिष्ट नंबर है।

4)   इसका मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है।

5)   ई-श्रम पोर्टल के जरिए बिहार सरकार का लक्ष्य 3.49 करोड़ असंगठित श्रमिकों, जैसे: निर्माण मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी वालों और घरेलू कामगारों का रजिस्ट्रेशन करवाना है।

बता दें कि समीक्षा बैठक के दौरान, अपर मुख्य सचिव, श्रीमती वन्दना किनी, विशेष सचिव, श्री अलोक कुमार, श्रमायुक्त, सुश्री रंजिता, संयुक्त श्रमायुक्त, श्री अरविंद कुमार और श्री वीरेंद्र कुमार के साथ कई वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे|

Related Articles

Back to top button