Delhi NCRटेकराष्ट्रीयलाइफ़स्टाइल

AC सर्विसिंग में इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो पड़ सकता है महंगा

AC Servicing : गर्मियों का आगाज़ हो चुका है, घरों में पंखे, कूलर आदि भी चलने लगभग शुरु हो चुके हैं। इसी बीच आपके लिए AC से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा करने जा रहें है। काफी समय से AC बंद थे, और अब सर्विस भी करानी होगी। ऐसे में कई बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है ताकि बड़ी समस्या से पहले ही निपटा जा सके।

इसी बीच AC, पंखों की डिमांड भी बढ़ गई है। यदि आप भी अपने घर में लगे AC सर्विस कराने की सोच रहें हैं तो थोड़ा संभलकर, क्योंकि यदि आपने इन जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं दिया तो सर्विस के बाद भी आपका खर्चा बढ़ सकता है।

एसी सर्विस के समय रखें इन 4 बातों का ध्यान-

फिल्टर का क्लीन होना जरूरी

    एसी में धूल, मिट्टी, आदि को रोकने में फिल्टर बहुत जरूरी होता है। इससे कूलिंग अच्छी बनी रहती है तथा बिजली की खपत भी कम होती है। यदि आप भी गर्मियों की शुरुआत में एसी सर्विस कराने की सोच रहे हैं तो फिल्टर की जांच सही से कर लें, कहीं इसमे ब्लॉकेज न हो। अन्यथा एसी पर लोड बढ़ने से बिजली बिल का खतरा अत्यधिक हो जाता है।

    गैस लीक की समस्या

      AC सर्विस कराते समय टेक्नीशियन से गैस लेवल की जांच जरूर करवा लें। यदि एसी पहले जैसे कूलिंग नही दे रहा तो गैस लीक की समस्या हो सकती है। इसके लिए गैस प्रेशर मीटर से गैस लेवल जरूर चेक करवा लें, यदि गैस लेवल कम हो तो टॉप-अप जरूर करवाएं।

      ड्रेनेज पाइप लीकेज

        कभी-कभी देखा गया है कि सर्विस के बाद भी एसी से पानी टपकने की समस्या बनी रहती है। इसलिए सर्विस के दौरान ही ड्रेनेज पाइप को अच्छे से साफ करवाएं। अगर ये ब्लॉक है, या सही से फिट नहीं है तो इसमें से पानी टपकने की समस्या बनी रहेगी। इससे AC पर लोड बढ़ेगा।

        एवापोरेटर क्वॉइल क्लीनिंग

          एवारोरेटर क्वॉइल एसी की कूलिंग बनाए रखने में मदद करता है। एसी सर्विस करते समय यह जरूर चेक कर लें कि आउटडोर यूनिट और एवापोरेटर इनडोर यूनिट की केमिकल वॉश या डीप क्लीनिंग अच्छे से हुई है या नहीं। यदि नहीं हुई है तो इसे अच्छे से क्लीन कराएं। ये तरीके अपनाकर आप गर्मियों में एसी के मजे ले सकते हैं और आपके जेब पर अतिरिक्त खर्चा भी नहीं आएगा। सुकून से सो भी पाएंगे।

          ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

          Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

          Related Articles

          Back to top button