Other Statesबड़ी ख़बर

“औरंगजेब के समय हिंदुस्तान सोने की चिड़िया..”, मीडिया से बोले सपा नेता अबू आजमी

Abu Azami Praises Mughal Emperor Aurangezeb : महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी आए दिन अपने विवादित बयानों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनके द्वारा मथुरा के ब्रज की होली में मुसलमानों का बहिष्कार किए जाने और शिवसेना नेता संजय निरूपम को लेकर कई विवादित बयान दिए गए हैं। लेकिन इस बार सपा नेता ने मुगल सम्राट औरंगजेब को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के मुखिया अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। औरंगजेब के समय हिंदुस्तान सोने की चिड़िया था। उसने अपने शासनकाल में कई हिन्दू मंदिरे बनवाई। औरंगजेब के शासनकाल को देखकर ही अंग्रेज भारत आए थे। औरंगजेब एक इंसाफ पसंद बादशाह था।’

उन्होंने कहा, राजपाट की लड़ाई को मजहबी रंग देने से पहले औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह का इत्तिहास पढ़िए और उनका राज देखिए। सरकार देश में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम करके देश को बर्बाद करना चाहती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी दिए थे विवादित बयान

ये कोई पहला मौका नहीं है जब सपा नेता अबू कासिम आजमी ने ऐसा विवादित बयान दिया हो। सपा नेता अबू आसिम आजमी का विवादित बयान कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वह हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर भड़काऊ बयान दे चुके हैं। खासकर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में ऐसा बयान दिया था, जो काफी सुर्खियों में रहा।

18 अक्टूबर 2023 को महाराष्ट्र के मालेगांव में एक जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने भाषण दिया था। इसी मंच पर मौजूद अबू आसिम आजमी ने भी भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विवादित टिप्पणी कर दी। उनका बयान उस समय मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था।

अखिलेश यादव के सामने मंच से दिया था विवादित बयान

यहां पर सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये थी कि इस दौरान मंच पर अबू आजमी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मंच पर मौजूद थे। इस दौरान अबू आसिम आजमी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा था, ‘हमें संकल्प है हम फिरकापरस्त ताकतों को खत्म करेंगे इंशा अल्लाह। माले से अदावत है पर शायदा-ए-चमन हूं मैं, सरकार का दुश्मन हूं पर वफादार-ए-चमन हूं मैं। जनसभा में पहुंची जनता से सवालिए लहजे में अबू आसिम आजमी ने पूछा कि दोस्तों आपने देखा होगा कि विधानसभा में अबू आसिम आजमी आपके हक के लिए लड़ता है कि नहीं लड़ता है।’

किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया

सपा नेता अबू आसिम आजमी ने मंच पर जनता को संबोधित करते हुए कहा था, ‘हमारे पास इस समय 2 MLA हैं हमें कम से कम 6-8 MLA चाहिए और जिस दिन 8  MLA हो गए न…. किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया कि वो मुसलमानों के साथ ज्यादती कर सके। ये मेरा वादा है कि इस कौम के लिए मैं अपनी जान दे सकता हूं लेकिन किसी के सामने घुटने टेक नहीं सकता हूं। इस दौरान जोरदार बारिश हो रही थी और लोग हाथों में छाता थामे हुए अबू आसिम आजमी और अखिलेश यादव को सुनने के लिए जनसभा में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा की फिटनेस पर टिप्पणी से गरमाया विवाद, कांग्रेस ने शमा मोहम्मद से डिलीट करवाया पोस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button