Abhijeet Dipke : CJP चीफ अभिजीत दीपके ने दिवाली तक किसी भी प्रदर्शन की योजना नहीं होने की बात कही है, उन्होंने आंदोलन से जुड़े समर्थकों को ‘कॉकरोच’ कहकर संबोधित किया और उनसे त्योहार के दौरान परिवार व करीबियों के साथ समय बिताने की अपील की. दीपके के मुताबिक, पिछले 10 से 12 दिनों में आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, उन्होंने कहा कि कुछ दिन अपनों के साथ बिताना जरूरी है, क्योंकि इन परिस्थितियों का असर परिवारों पर भी पड़ रहा है.
अभिजीत दीपके ने सौरभ दास और आशुतोष का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के जेल में होने के बावजूद आंदोलन से जुड़े लोग पीछे नहीं हटेंगे, उन्होंने दावा किया कि कई वॉलंटियर्स को सड़कों पर पीटा गया और हिरासत के दौरान भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दीपके ने बताया कि उनकी सौरभ और आशुतोष के परिवारों से बातचीत हुई है. उनके मुताबिक, सौरभ की मां ने आंदोलन से जुड़े लोगों को अपना ध्यान रखने की सलाह दी है. वहीं, आशुतोष के जेल में रहने के दौरान उनके परिवार के एक सदस्य का निधन हो गया, जिससे वह परिवार के साथ नहीं रह सके.
नफरत के खिलाफ लड़ रहे हैं
दीपके ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य नफरत का विरोध करना है और इसके लिए जरूरी है कि विरोध करने वाले लोग भी नफरत का रास्ता न अपनाएं, उन्होंने प्यार, करुणा और दयालुता को आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बताया. उनका कहना था कि सौरभ और आशुतोष ने गुस्से के बजाय शांति और करुणा का रास्ता चुना है.
महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने की बात
अभिजीत दीपके ने आंदोलन को महात्मा गांधी के सत्याग्रह से जोड़ते हुए संविधान, शांति और अहिंसा के मूल्यों पर कायम रहने की बात कही, उन्होंने सभी वॉलंटियर्स से दिवाली अपने परिवारों के साथ मनाने और जेल में बंद सौरभ दास व आशुतोष को याद रखने की अपील की. साथ ही, उन्होंने उन कार्यकर्ताओं का भी उल्लेख किया, जिनकी मुश्किलें खबरों में जगह नहीं बना पातीं.
ये भी पढ़ें – पेरिस में CM भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘सोहणा’ ब्रांड के दो नए उत्पाद, पंजाब के खाद्य निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









