मनोरंजन

बालिका वधू में ‘दादी सा’ का रोल निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का निधन, टीवी जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सबकी चहेती दादी का निधन हो गया है। बालिका वधू में दादी सा के रोल में अपना सिक्का जमाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरे टीवी जगत औऱ बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर को उनके मैनेजर ने खुद बताया है। जानकारी के मुताबिक 75 वर्ष की आयु में सुरेखा सीकरी ने कार्डियक अरेस्‍ट के चलते आखिरी सांस ली।

एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाई जिसे आज तक याद किया जाता है। वहीं उन्होंने तीन साल पहले आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ में दादी का यादगार किरदार निभाया था।

बता दें कि उन्होंने नेशनल फिल्‍म पुरस्‍कार भी जीता था। सुरेखा सीकरी के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है। उनके निधन के बारे में मैनेजर ने मीडिया को जानकारी दी है कि दुख का विषय है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया।

 

Related Articles

Back to top button