Bihar

अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! जेडीयू के संजय झा का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर हलचल तेज हो गई है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इस मामले पर पार्टी के अनुशासन और फैसले लेने की प्रक्रिया को लेकर बयान दिया है, उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन से चलती है और सभी बड़े फैसले आपसी सहमति से लिए जाते हैं, जिन पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार लगाते हैं.

संजय झा ने कहा कि अगर किसी पार्टी में अनुशासन नहीं रहेगा, तो उसके भीतर भी वैसी ही स्थिति पैदा हो सकती है, जैसी उनके आरोप के मुताबिक राहुल गांधी देश में पैदा कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार की जीत नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के नेतृत्व की जीत है. नीरज कुमार ने इस सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज की है.

अनंत सिंह और उनकी पत्नी पर JDU की कार्रवाई

आपको बता दें कि JDU ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दोनों की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की घोषणा की. पार्टी का आरोप है कि बिहार विधान परिषद चुनाव में दोनों ने अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया.

JDU ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश भी की है. इस पर स्पीकर ने कहा कि उन्हें उमेश कुशवाहा की ओर से पत्र मिला है. मामले की समीक्षा के बाद नियमानुसार फैसला लिया जाएगा.

बैलेट पेपर के नतीजों पर कांग्रेस को घेरा

संजय झा ने कांग्रेस की प्रस्तावित एक नवंबर की रैली को लेकर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिल्ली चलो का नारा दे रहे हैं, जबकि जनता उन्हें पटना और कर्नाटक छोड़ने का संदेश दे रही है. बैलेट पेपर से हुए चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि पार्टी चुनावी नतीजों के बावजूद चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही है.

अब अनंत सिंह की सदस्यता पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को UAE का बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाकर दी बधाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button