Bihar

सारण में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत

Bihar Road Accident : बिहार के सारण जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और उसका डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है. दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बुधवार को हादसे की जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के चौक के पास हुई. यहां ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

चार की मौत और दो गंभीर घायल

सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित शेखर ने बताया कि हादसे के समय ऑटो रिक्शा में कुल छह लोग सवार थे. इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार

गरखा थानाध्यक्ष सुभाष कुमार के मुताबिक, मृतकों में ऑटो चालक, उसका एक साथी और महिला व उसका बच्चा शामिल हैं. पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है, हालांकि उनके नाम तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके.

एसडीपीओ सुमित शेखर ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश और हादसे की जांच में जुटी है. दुर्घटना में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शव मंगलवार रात ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए थे.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu की जेल से 17 कैदी फरार, पुलिसकर्मियों पर हमला, 4 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button