वायरल

उन्नाव में रील बनाने के लिए सड़क पर खेली कबड्डी, वीडियो वायरल

Viral News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. यहां लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान-सई नदी पुल के बीचों-बीच कुछ महिलाएं और लड़कियां रील बनाने के लिए कबड्डी खेलती नजर आईं. हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क पर वे खेल रही थीं, वहां से लगातार तेज रफ्तार में बाइक, कार और भारी वाहन गुजर रहे थे. इस लापरवाही का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की.

वायरल हो रहे सीसीटीवी और मोबाइल फुटेज में चार महिलाएं और दो लड़कियां सड़क के बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं, उन्होंने अपनी चप्पलों को कतार में रखकर खेल की लाइन बनाई और एक-दूसरे को पकड़कर कबड्डी खेलना शुरू कर दिया. इस दौरान आसपास से वाहन लगातार गुजरते रहे. सड़क पर इस तरह खेलना किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता था. थोड़ी-सी चूक से न केवल इन महिलाओं और लड़कियों की जान खतरे में पड़ सकती थी, बल्कि वाहन चालकों और दूसरे राहगीरों के लिए भी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी.

वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई नाराजगी

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. इसे लेकर यूजर्स महिलाओं की इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना और जानलेवा बता रहे हैं. कई लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज हासिल करने के लिए इस तरह सड़क पर स्टंट करना दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए सवाल

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “कबड्डी खेलने के लिए हाईवे ही मिला था दीदी?” वहीं, दूसरे यूजर ने महिलाओं को हिरासत में लेकर भारी जुर्माना लगाने की मांग की. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि ऐसी लापरवाही सड़क हादसों की वजह बन सकती है.

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान सड़क सुरक्षा की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button