Other Statesराज्यराष्ट्रीय

मुंबई के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, 7 गैस सिलेंडर फटे, मची अफरा-तफरी

Mumbai News : मुंबई के Mulund East स्थित टाटा कॉलोनी के लेबर कैंप में गुरुवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती तौर पर गैस सिलेंडर में विस्फोट को वजह माना जा रहा है और सात सिलेंडर फटने की सूचना है। करीब 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कैंप में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Mumbai News : महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मुलुंड ईस्ट की टाटा कॉलोनी में गुरुवार को एक लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। यह कैंप धारावी से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्ट परिसर में स्थित है। कैंप G+1 ढांचे में बनाया गया है। आग फैलने के बाद वहां रह रहे बड़ी संख्या में मजदूर अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

गैस सिलेंडर में विस्फोट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की वजह गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका है। जोनल DCP ने बताया कि अब तक सात गैस सिलेंडर फटने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की सूचना मिलने के बाद करीब 15 दमकल गाड़ियां, एंबुलेंस, नवघर पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने और हालात को नियंत्रण में लेने में जुटी रहीं। जोनल DCP के मुताबिक, कैंप में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।

पिछले महीने टूरिस्ट बस में भी लगी थी आग

मुंबई में पिछले महीने गोरेगांव पश्चिम इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक टूरिस्ट बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। बस गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के नीचे सिग्नल के पास खड़ी थी। आग के बाद उठे घने धुएं के कारण मेट्रो स्टेशन पर भी अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को स्टेशन से नीचे जाने के लिए कहा गया।

घटना की सूचना पर दमकल विभाग, पुलिस, 108 एंबुलेंस और मेट्रो अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। बताया गया था कि तकनीकी खराबी के बाद ड्राइवर बस से नीचे उतर गया था और इसके बाद धमाके के साथ बस में आग फैल गई। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें- UP समेत कई राज्यों में फिर बदला मौसम, 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button