Nana Patekar Death : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया. 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया गया कि नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट आया था. मणिपाल हॉस्पिटल के चीफ ऑफ ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, उन्हें लगातार 45 मिनट तक CPR दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और नाना पाटेकर का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
आपको बता दें कि नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था. महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी और अलग तरह के किरदारों के लिए पहचाने जाते थे. उन्हें तीन बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. ‘नटसम्राट’, ‘वजूद’, ‘वेलकम’, ‘यशवंत’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया.
https://x.com/ANI/status/2108015079505764628?s=20
नाना पाटेकर ने साल 1978 में फिल्म ‘गमन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया था. फिल्म में फारूक शेख और स्मिता पाटिल मुख्य भूमिकाओं में थे.
पद्म श्री से भी हुए सम्मानित
सिनेमा और आर्ट्स के क्षेत्र में योगदान के लिए नाना पाटेकर को साल 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. साल 2016 में मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
अभिनय के साथ सिंगिंग में भी आजमाया हाथ
नाना पाटेकर ने अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमाया, उन्होंने ‘यशवंत’, ‘वजूद’ और ‘आंच’ जैसी फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की.
नाना पाटेकर को आखिरी बार फिल्म ‘सुबेदार’ में कैमियो रोल में देखा गया. इसके अलावा वह शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में इस्माइल खान के किरदार में नजर आए थे. साल 2025 में वह फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी दिखाई दिए थे. अपने लंबे फिल्मी सफर में नाना पाटेकर ने अलग-अलग तरह के किरदारों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.
ये भी पढ़ें- आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन, CM योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए बनेगा जीवंत क्लासरूम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









