Uttar Pradesh

UPITS 2026 में डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा ग्लोबल बाजार, देश-विदेश के खरीदारों से जुड़ेंगे उद्यमी

UPITS 2026 : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में प्रदेश के डेयरी और मत्स्य क्षेत्र की उपलब्धियों, संभावनाओं और उद्यमिता की नई तस्वीर देखने को मिलेगी. 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में मत्स्य एवं डेयरी को प्रमुख फोकस सेक्टर के रूप में शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की विविध क्षमताओं को देश-विदेश के खरीदारों, निवेशकों और कारोबारियों के सामने प्रस्तुत करना है.

डेयरी और मत्स्य क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्वरोजगार से सीधे जुड़े हुए हैं. यूपीआईटीएस-2026 में इन क्षेत्रों से संबंधित सरकारी योजनाओं, उत्पादों, सेवाओं, आधुनिक तकनीकों और उद्यमिता के अवसरों को व्यापक मंच मिलेगा.

इस आयोजन के माध्यम से किसानों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा. देश-विदेश के खरीदारों और निवेशकों से सीधे जुड़कर प्रदेश के उद्यमी नए कारोबारी अवसर तलाश सकेंगे.

पैकेजिंग और विपणन में विकसित होंगे अवसर

मत्स्य क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के साथ आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन की संभावनाओं को भी यूपीआईटीएस में प्रदर्शित किया जाएगा. मछली पालन, फीड, प्रसंस्करण, कोल्ड चेन, पैकेजिंग और मार्केटिंग से जुड़े क्षेत्रों में उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी जाएगी.

वहीं डेयरी क्षेत्र में पशुधन, पशु स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन और इससे जुड़े व्यवसायों की पूरी श्रृंखला को सामने रखा जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और कारोबार की संभावनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा.

एक मंच पर दिखेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

यूपीआईटीएस-2026 में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, घरेलू B2B खरीदारों और घरेलू ग्राहकों के माध्यम से डेयरी और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को नए बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा.

डेयरी और मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं नीतियों के साथ निजी क्षेत्र, उद्यमियों, निवेशकों, निर्यातकों और खरीदारों को एक मंच पर लाने की तैयारी की गई है. कृषि से जुड़े इन क्षेत्रों की भागीदारी के जरिए उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और विविधता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा.

इससे उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन और बाजार तक पूरी वैल्यू चेन में नए कारोबारी संपर्क विकसित होने की संभावनाएं बनेंगी.

यूपीआईटीएस में मत्स्य विभाग की ओर से इन्हें मिलेगा मंच

👉 पीवीआर एक्वा – गाजियाबाद
👉 ग्रोवेल फीड – लखनऊ
👉 देवी फीड्स – बाराबंकी
👉 फिश व्हाइट – वाराणसी
👉 मणि एग्रो हब – मुरादाबाद
👉 एबिस ग्रुप – अयोध्या
👉 दयाल ग्रुप – लखनऊ
👉 एडवांस फिश फार्म – मेरठ

डेयरी क्षेत्र की 14 कंपनियों की रहेगी मौजूदगी

👉 नमस्ते इंडिया
👉 गंगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड
👉 भारत एसकेवाईआर एंड दूध प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
👉 सिंहानिया मिल्क प्रोडक्ट्स प्रा. लि. (मलाई धारा)
👉 वीआरएस फूड्स लिमिटेड
👉 क्रीमी फूड्स लिमिटेड
👉 सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. (ज्ञान डेयरी)
👉 भोले बाबा मिल्क
👉 अमूल (गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड)
👉 न्यू एरा डेयरी इंजीनियर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
👉 ज्यूड्स मिल्क
👉 अल्फा मिल्क फूड
👉 श्याम डेयरी
👉 पराग डेयरी

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण (25 से 29 सितंबर) के आयोजन में डेयरी और मत्स्य विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. अतिथि और आगंतुक दुग्ध एवं मत्स्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की प्रगति से रूबरू होंगे. आयोजन में दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, स्टेकहोल्डर्स और कंपनियों की भी सहभागिता रहेगी. दोनों विभागों की तैयारी पूरी हो गई है.

ये भी पढ़ें – योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, 4 दिन में 5,297 नियुक्तियां, अगले छह महीने में 1 लाख नौकरी देने का लक्ष्य

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button