Punjab

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 4 साल में भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

Punjab Vigilance : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक 1107 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 1146 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अदालतों ने 154 मामलों में 248 आरोपियों को दोषी करार दिया। विजिलेंस ने ट्रैप, आपराधिक मामलों और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में भी कार्रवाई की है।

Punjab Vigilance : पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजीलैंस ब्यूरो ने 16-03-2022 से 31-08-2026 तक भ्रष्टाचार के कुल 1107 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 1146 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, उक्त अवधि के दौरान कुल 301 विजीलैंस जांचें भी दर्ज की गईं और अदालतों द्वारा भ्रष्टाचार के 154 मामलों में 248 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है।

32 मामलों में 16 व्यक्ति गिरफ्तार

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त समय के दौरान ट्रैप के 529 मामलों में 638 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह 546 आपराधिक मामलों में 492 आरोपियों को और आय से अधिक संपत्ति के 32 मामलों में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति के मामलों संबंधी 118 विजीलैंस जांचें और 183 अन्य विजीलैंस जांचें दर्ज की गई हैं।

ये भी पढ़ें- फरीदकोट में बड़ी कार्रवाई, 47 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button