Ketan Agarwal Murder Case : पुणे पुलिस ने केतन अग्रवाल हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। पुलिस जांच में कई डिजिटल और तकनीकी सबूत सामने आने का दावा किया गया है। चार्जशीट के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर केतन को लोहगढ़ किले बुलाने के लिए फेक इंस्टा अकाउंट का इस्तेमाल किया था।
फेक इंस्टा अकाउंट से भेजा गया था मैसेज
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ‘Mahi’ नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई थी, जिसमें एक परिचित महिला की तस्वीर लगाई गई थी। इसी अकाउंट से केतन को मैसेज भेजकर 18 जून को सिया के सरप्राइज बर्थडे के बहाने लोहगढ़ बुलाया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार, सिया गोयल (Siya Goyal) और चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) ने रितेश हांगे (Ritesh Hange) की मदद से यह फेक अकाउंट बनवाया था। घटना के बाद इस अकाउंट को डिलीट कर दिया गया।
पुलिस ने साजिश का लगाया आरोप
चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों ने हत्या से जुड़ी फिल्मों को देखा, साजिश की योजना बनाने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया और पुलिस से बचने के तरीकों से जुड़े पॉडकास्ट सुने। पुलिस के अनुसार, Siya, Chetan और Ritesh तीनों इस मामले में आरोपी हैं और फिलहाल Pune की Yerwada Central Jail में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
शुरुआत में हादसा माना गया था मामला
18 जून को Ketan और Siya Lohagad Fort घूमने गए थे। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाने के दौरान पैर फिसलने से Ketan करीब 350-400 फीट गहरी खाई में गिर गया। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने इसे कथित हत्या की साजिश बताया।
CCTV और मोबाइल डेटा को बनाया आधार
पुलिस के मुताबिक, Lohagad के टिकट काउंटर के पास लगे CCTV फुटेज में हुडी पहने एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी पहचान Chetan Chaudhary के रूप में की गई। पुलिस का दावा है कि वह Ketan और Siya का पीछा कर रहा था।
जांच में पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), WhatsApp चैट, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी सबूतों को भी शामिल किया है। पुलिस के अनुसार, Siya और Chetan के बीच बड़ी संख्या में कॉल और लंबी बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं।
पहले भी कोशिश करने का पुलिस का दावा
चार्जशीट के अनुसार, घटना से चार दिन पहले भी Siya Ketan को Lohagad लेकर गई थी। पुलिस का आरोप है कि वहां उसे चट्टान से धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गया। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि Siya और Chetan ने 17 जून को Pune के एक कैफे में मुलाकात की थी, जहां Lohagad से जुड़े वीडियो और मैप देखकर कथित योजना पर चर्चा की गई।
80 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज
पुलिस ने चार्जशीट में करीब 80-85 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें कुछ ऐसे गवाह भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर घटना के समय Siya और Chetan को देखा था। इसके अलावा पुलिस ने ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री में Lohagad से जुड़ी जानकारी और अन्य मामलों की सर्च का भी उल्लेख किया है। हालांकि, इन सभी दावों पर अंतिम फैसला अदालत की प्रक्रिया के बाद होगा।
ये भी पढ़ें- UP में 912 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM Yogi ने बांटे नियुक्ति पत्र, भर्ती प्रक्रिया पर कही ये बात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









