Mumbai BMW Accident : मुंबई में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना सुबह करीब 5:20 बजे की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.
तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
मुंबई पुलिस के मुताबिक, काली BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कार तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हो गई और कोस्टल रोड पर बने पुल से नीचे गिर गई. हादसे के समय कार में कुल चार लोग मौजूद थे. टक्कर इतनी तेज थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घायल युवक अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार, हादसे में एक करीब 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग BMW कार में ही सवार थे.
पुलिस ने शुरू की जांच
कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को सूचित किया गया और मौके पर कार्रवाई शुरू की गई. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें- Spam Calls से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम, AI से होगी संदिग्ध नंबरों की पहचान, नंबर होंगे बंद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









