खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में शतक के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Abhishek Sharma : अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 30 गेंदों में शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। शतक के बाद उनका ध्यान मुद्रा वाला सेलिब्रेशन चर्चा में रहा। अभिषेक ने बताया कि मेडिटेशन ने उन्हें मानसिक मजबूती और स्थिरता दी है। सीरीज में 229 रन बनाने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Abhishek Sharma : भारतीय टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 30 गेंदों में शतक पूरा किया। इस पारी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शतक के बाद ध्यान मुद्रा में बैठे अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद मैदान पर अलग अंदाज में जश्न मनाया। वह कुछ देर के लिए ध्यान मुद्रा में बैठ गए, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। मुकाबले के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेते समय अभिषेक ने इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई।

उन्होंने कहा कि वह पिछले छह महीने से एक साल के बीच मेडिटेशन और ध्यान कर रहे हैं। लंबे क्रिकेट सीजन के दौरान एक खिलाड़ी को कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है और ध्यान ने उन्हें मानसिक रूप से स्थिर रहने में मदद की है।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक पूरा कर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इससे पहले रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 34 गेंदों में शतक लगाया था। अभिषेक की इस पारी ने उन्हें भारत के सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया।

सीरीज में भी शानदार रहा प्रदर्शन

अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने तीनों मुकाबलों में कुल 229 रन बनाए और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला।

बल्लेबाजी को लेकर बताया अपना मंत्र

अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा कि वह किसी खास लक्ष्य या शॉट पर ध्यान केंद्रित नहीं करते, बल्कि गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले मुकाबलों में भी उनका यही तरीका जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को मिला नया नाम और सिंबल, TMC विवाद में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button