राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी के पोस्ट पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- जिन पार्टियों का नाम लिया, उनका इतिहास भी जानिए

Political News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर तंज कसा है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी राहुल गांधी को उन पार्टियों के इतिहास के बारे में भी नहीं पता जिनका नाम लेकर वे भाजपा पर तमाम आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान बीजेपी ने इशारे-इशारे में राहुल गांधी नासमझ और अज्ञानी भी करार दिया।

दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट डाला। जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह एनसीपी, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस पार्टी को खत्म कर रही है। कांग्रेस नेता के इस पोस्ट के बाद भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने जमकर पलटवार किया है। त्रिवेदी ने कहा कि उनके पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें न देश के बारे में कुछ पता है। न समाज के बारे में कुछ पता है। न देश की संस्कृति के बारे में कुछ पता है और न ही देश के धर्म के बारे में कुछ पता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिन राजनीतिक दलों का उदाहरण देकर भाजपा पर उन्हें खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं, उनके राजनीतिक इतिहास पर भी ध्यान देना चाहिए।

NCP के गठन को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने एनसीपी, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस का नाम लेते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा इन तीनों पार्टियों को खत्म कर रही है। उन्होंने एनसीपी का जिक्र करते हुए कहा कि इसका पूरा नाम नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी है और यह कांग्रेस से अलग होकर बनी थी।

भाजपा की ओर से कहा गया कि शरद पवार ने विदेशी मूल के नेतृत्व के मुद्दे को लेकर 1999 में कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी का गठन किया था। इसी आधार पर सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के राजनीतिक इतिहास की समझ पर भी सवाल उठाए।

तृणमूल कांग्रेस के गठन का भी किया जिक्र

भाजपा प्रवक्ता ने तृणमूल कांग्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी के नाम में ही कांग्रेस शब्द शामिल है। उनके मुताबिक, 1997 में ममता बनर्जी कांग्रेस के भीतर की परिस्थितियों के चलते अलग हुईं और इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस बनाई।

सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने ‘तृण’ और ‘मूल’ से कांग्रेस को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर अपनी ही पार्टी के राजनीतिक इतिहास से अनजान होने का आरोप लगाया।

अशोक गहलोत के बयान का भी किया उल्लेख

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर उठे सवालों का जिक्र करते हुए अशोक गहलोत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि करीब तीन साल पहले अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में थे, जबकि दो-तीन दिन पहले उनका बयान आया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने दिया गया और उन्हें निपटा दिया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें किसने निपटाया। त्रिवेदी ने कहा कि जो व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा था, वह बाद में बागी खेमे में शामिल हो गया। उन्होंने इसे कांग्रेस की राजनीति से जुड़े उदाहरण के तौर पर पेश किया।

राहुल गांधी ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर लगाए आरोप

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा था कि पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस के मामले में एक ही पैटर्न दिखाई देता है।

राहुल गांधी के अनुसार, भाजपा और निर्वाचन आयोग मिलकर एक राजनीतिक दल को तोड़ते हैं और उसके बाद उसका चुनाव चिह्न छीन लिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि यदि पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं है।

राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक पतन का प्रतीक बताया

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में ‘वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी’ का उल्लेख करते हुए इसे लोकतांत्रिक पतन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है, लेकिन उनके आरोप के मुताबिक आयोग ऐसी ताकतों की मदद कर रहा है जो जनता के फैसले को पलट देती हैं।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है, बल्कि हर राजनीतिक दल और हर मतदाता की लड़ाई है, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार की पहल से 48 बच्चों ने पूरा किया 48 बच्चों ने पूरा किया कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button