राष्ट्रीयविदेश

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, बलूचिस्तान में 23 से ज्यादा जवानों की मौत, सेना के काफिले पर अटैक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के काफिले पर हुए हमले से हड़कंप मच गया है। लासबेला जिले के कशारी इलाके में N-25 राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफिले को निशाना बनाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई जवानों के हताहत होने की आशंका है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Pakistan Army Attack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला हुआ है। लासबेला जिले के कशारी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग N-25 पर जा रहे सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया गया। इस हमले में 23 से ज्यादा जवानों के मारे जाने की खबर है। आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।

विस्फोट के बाद सुरक्षा वाहन में लगी आग

बताया जा रहा है कि फ्रंटियर फोर्स का काफिला करीब 15 वाहनों के साथ इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान एक बड़े विस्फोट के जरिए काफिले को निशाना बनाया गया। धमाके के बाद एक सुरक्षा वाहन में आग लग गई। घायल जवानों को तत्काल बेला शिविर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

BLA पर हमले का आरोप, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

इस हमले के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है। यह संगठन बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का दावा करता रहा है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कराची-क्वेटा को जोड़ने वाला अहम मार्ग है N-25

N-25 राष्ट्रीय राजमार्ग बलूचिस्तान का एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है, जो कराची को क्वेटा से जोड़ता है। इस रास्ते से सुरक्षा काफिलों के साथ-साथ व्यापारिक और आम वाहनों की आवाजाही भी होती है। लासबेला क्षेत्र रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है, क्योंकि यह तटीय इलाकों और पश्चिमी बलूचिस्तान को कराची जैसे बड़े शहर से जोड़ता है।

बलूचिस्तान में बढ़ रही हिंसक घटनाएं

बलूचिस्तान में पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों, सरकारी संस्थानों और सड़क मार्गों पर हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं। अलगाववादी संगठन कई बार सुरक्षा काफिलों को निशाना बनाने का दावा कर चुके हैं। इस ताजा हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- UP News : अलकायदा से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button