Punjabराष्ट्रीयविदेश

Ammy Virk पर Canada में जानलेवा हमला, कार पर दागी गई 7 राउंड फायरिंग

पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क पर कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में हमला हुआ। कॉन्सर्ट के बाद उनके काफिले की एक गाड़ी पर फायरिंग की गई। पुलिस ने इसे टारगेटेड शूटिंग मानते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना में एमी विर्क समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। हमले के बाद पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Punjabi Singer Ammy Virk : मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क (Ammy Virk) पर कनाडा में हमले की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में उनके कॉन्सर्ट के बाद हुई। हमलावरों ने उनके काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाया। हालांकि इस घटना में एमी विर्क समेत किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, मैकलम रोड इलाके में एक गाड़ी पर गहरे रंग की एसयूवी से सवार लोगों ने 7 राउंड फायरिंग की। शुरुआती जांच में इसे टारगेटेड शूटिंग माना जा रहा है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वाहन पर हमला हुआ वह एमी विर्क के काफिले का हिस्सा था। गाड़ी में एमी विर्क समेत चार लोग मौजूद थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल

एमी विर्क ने पहले भी पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि कलाकारों की लोकप्रियता के साथ कुछ सुरक्षा चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए परिवार को सार्वजनिक पहचान से दूर रखना जरूरी हो जाता है। हाल के समय में कनाडा में कई पंजाबी कलाकारों से जुड़ी गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हुई है।

म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम

एमी विर्क का असली नाम अमनइंदरपाल सिंह विर्क है। वह पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकारों में शामिल हैं। ‘किस्मत’, ‘दरिया’ और ‘जट्टिज्म’ जैसे उनके गाने काफी लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। वह ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘83’, ‘बैड न्यूज’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button