September New Rules 2026 : हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। 1 सितंबर 2026 को भी घरेलू और कमर्शियल गैस के दामों में बदलाव हुआ है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में इसकी कीमत 9.50 रूपए बढ़कर 2,747.50 रूपए प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहे थे।
मुबंई में बढ़ा गया किराया
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में सफर करने वाले यात्रियों को जेब ढीली करनी होगी। ऑटो-रिक्शा का न्यूनतम किराया 26 रूपए से बढ़ाकर 27 रूपए और काली-पीली टैक्सी का शुरुआती किराया 31 रूपए से बढ़ाकर 33 रूपए किया गया है। नया किराया शुरुआती 1.5 किलोमीटर के लिए मान्य होगा।
मुंबई में दूध के दाम बढ़ेंगे
मुंबई में 1 सितंबर से तबेला दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने वाली है। इसके बाद 93 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला दूध 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। दूध कारोबारियों के मुताबिक, पशुओं की देखभाल, चारे और पशु आहार की बढ़ती लागत को कीमत बढ़ाने की प्रमुख वजह बताया गया है।
LPG e-KYC की डेडलाइन 31 अगस्त
LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC भी महत्वपूर्ण है। IOCL, BPCL और HPCL ने e-KYC पूरा करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी थी। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें समयसीमा से पहले इसे पूरा करना चाहिए। नियमों के अनुसार, देरी होने पर सिलेंडर की आपूर्ति या कीमत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
Tata और Hyundai की कारें होंगी महंगी
सितंबर की शुरुआत कार खरीदने वालों के लिए भी झटका लेकर आ सकती है। Tata Motors Passenger Vehicles Limited ने 1 सितंबर से अपनी कारों और SUV की कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं Hyundai Motor India भी इस साल तीसरी बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाने जा रही है।
विदेश यात्रा करने वालों के लिए राहत
स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी
1 सितंबर से विदेश जाने वाले भारतीय यात्रियों के इमिग्रेशन प्रोसेस में भी बदलाव की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास मोबाइल पर या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
विमान ईंधन के दामों में हुए बढ़ोतरी
विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की दरों में 5.46% (लगभग ₹6.28 प्रति लीटर) का इजाफा दर्ज किया गया है। अब नई दरें बढ़कर 121.28 रूपए प्रति लीटर हो गई हैं। ईंधन महंगा होने से आने वाले समय में एयरलाइंस कंपनियां हवाई यात्रा के किराए बढ़ा सकती हैं।
आम बजट पर पड़ेगा सीधा असर
सितंबर की शुरुआत में होने वाले ये बदलाव अलग-अलग तरह से लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों को प्रभावित कर सकते हैं। LPG की नई कीमतों, वाहन कीमतों और मुंबई में दूध के दामों पर नजर रहेगी, जबकि विदेश यात्रा करने वालों के लिए इमिग्रेशन से जुड़ा बदलाव प्रक्रिया को आसान बना सकता है।
ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में अबतक 955 की मौत, 4400 से ज्यादा लोग लापत, प्रिंसिपल ने ऐसे बचाई 900 छात्रों की जान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









