Other Statesराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

सिविल सेवा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा में खत्म हुई प्रयासों की सीमा, अधिकतम आयु सीमा 42 साल

Civil Services Exam : सरकारी नौकरी और सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में भर्ती नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

परीक्षा में कितनी भी बार शामिल हो सकेंगे

नए निर्णय के अनुसार, ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की ओर से आयोजित होने वाली ओडिशा सिविल सेवा (OCS) परीक्षा में प्रयासों की अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया गया है। अब अभ्यर्थी अपनी निर्धारित उम्र सीमा के अंदर रहते हुए परीक्षा में कितनी भी बार शामिल हो सकेंगे।

सरकार ने सरकारी नौकरियों में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी है। इससे पहले अलग-अलग भर्तियों में यह सीमा 32 या 38 वर्ष तक थी।

5 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट का लाभ

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पहले की तरह नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट मिलती रहेगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ओबीसी/SEBC, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा, जिसके तहत वे 47 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे।

प्रयासों और आयु सीमा में राहत की मांग

राज्य सरकार ने बताया कि कोरोना महामारी, परीक्षाओं में देरी और बदलती परिस्थितियों के कारण कई उम्मीदवारों के अवसर और उम्र सीमा प्रभावित हुई थी। लंबे समय से अभ्यर्थी प्रयासों और आयु सीमा में राहत की मांग कर रहे थे।

लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर सकेंगे

सरकार के इस फैसले से उन युवाओं को दोबारा मौका मिलेगा, जो सीमित प्रयास या उम्र पूरी होने के कारण परीक्षा से बाहर हो गए थे। अब उम्मीदवार बिना प्रयासों की संख्या की चिंता किए अपनी तैयारी जारी रख सकेंगे और सिविल सेवा में जाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- बंगाल में बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 9 घायल, तारापीठ दर्शन करने आए थे श्रद्धालु

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button