Punjabराज्य

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो ने NRI मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से की मुलाकात

Punjab News: ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो और ब्रिटिश उच्चायोग की वरिष्ठ सलाहकार (अर्थशास्त्र, जलवायु एवं विकास) मधु मिश्रा ने पंजाब के NRI मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात की. यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मंत्री के कार्यालय में हुई.

इस अवसर पर डॉ. रवजोत सिंह ने ब्रिटिश शिष्टमंडल के साथ ब्रिटेन में बसे पंजाबी समुदाय और पंजाब से संबंधित एन.आर.आई. के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विदेशों में बसे पंजाबियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी जायज़ समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.

वीजा के झूठे दावों से बचें

डॉ. रवजोत सिंह ने ब्रिटेन में बसे पंजाबियों को जाली और अनधिकृत ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की, उन्होंने कहा कि एन.आर.आई. और उनके परिवारों को वीजा, आप्रवासन, विदेश यात्रा या अन्य सेवाओं से संबंधित झूठे दावे करने वाले व्यक्तियों के झांसे में नहीं आना चाहिए, उन्होंने कहा कि जाली ट्रैवल एजेंटों द्वारा किए जाने वाले धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है.

पंजाबियों की चिंताओं पर विचार-विमर्श

मंत्री ने ब्रिटिश शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 26 अगस्त को बठिंडा में एन.आर.आई. मिलनी (सम्मेलन) आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एन.आर.आई. के साथ संवाद किया जाएगा, उन्होंने ब्रिटेन सहित विदेशों में बसे, विशेषकर बठिंडा और आस-पास के क्षेत्रों से संबंधित पंजाबियों को इस मिलनी में शामिल होकर अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे पंजाब सरकार के समक्ष रखने का निमंत्रण दिया.

बैठक के दौरान ब्रिटेन में बसे पंजाबियों और पंजाब से जुड़े एन.आर.आई. की विभिन्न चिंताओं, पंजाब से उनके संबंधों और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

इस अवसर पर दोनों पक्षों ने पंजाबी प्रवासी समुदाय से संबंधित मुद्दों पर आपसी संपर्क और सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें – शिमला-बिलासपुर हाईवे पर कार पर गिरी भारी चट्टान, 1 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button