Jharkhandराज्य

लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल कर जाना हाल

Jharkhand Student Protest : झारखंड में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कड़ा विरोध जताया है. दीपके ने अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली, उन्होंने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन भी दिया.

देवेंद्र नाथ महतो पिछले 9 दिनों से शांतिपूर्ण उपोषण पर बैठे थे. इसी दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में उन्हें गंभीर चोटें लगने की बात सामने आई है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

लाठीचार्ज के बाद बिगड़ी तबीयत

अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो कॉल पर अभिजीत दीपके को आंदोलन के दौरान हुई घटना की जानकारी दी. बताया गया कि लाठीचार्ज के बाद उनके सीने में तेज दर्द हुआ और इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई.

इस घटना पर दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया.

छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर से लेकर झारखंड की सड़कों तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जा सकती, उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो के संघर्ष का समर्थन करते हुए कहा कि CJP उनके साथ मजबूती से खड़ी है.

CJP ने पुलिस कार्रवाई की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है. संगठन ने लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.

दीपके ने कहा कि सरकारी दबाव या पुलिस बल के जरिए युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. CJP ने छात्रों के लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन में आगे भी खड़े रहने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button