Punjab

गैंगस्टरां ते वार का 199वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 731 ठिकानों पर छापेमारी, 429 गिरफ्तार

Gangstran Te Vaar : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 199वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 731 ठिकानों पर छापेमारी की।

‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

14 फरार अपराधियों को भी किया गिरफ्तार

199वें दिन, पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 429 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 57,767 हो गईं। इसके अलावा 281 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 14 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर किया जारी

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

23.5 किलो हेरोइन समेत ड्रग मनी बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ 524वें दिन भी जारी रखते हुए आज 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 23.5 किलो हेरोइन, 970 ग्राम आईसीई, 11 किलो भुक्की, 370 नशीली गोलियां और 8950 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।

कुल नशा तस्करों की संख्या हुई इतनी

इसके साथ ही केवल 524 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,496 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज आठ व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- जालंधर पुलिस ने NDPS Act के तहत 1100 से अधिक मामले किए दर्ज, सात महीनों में 1,440 नशा तस्कर गिरफ्तार, अब तक 51 अवैध पिस्तौल बरामद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button