पटियाला : पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) ने आज़ाद पीआरटीसी वर्कर यूनियन की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद यूनियन ने पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
पदभार संभालने के बाद से उनका प्रयास
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने कहा कि वह कर्मचारियों के हितों और उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद से उनका प्रयास रहा है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले और उनकी लंबित मांगों का समाधान किया जाए।
वेतन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हरपाल जुनेजा ने बताया कि आज़ाद पीआरटीसी वर्कर यूनियन की वेतन वृद्धि की मांग लंबे समय से लंबित थी। अब इस मांग को पूरा करते हुए कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी संतुष्ट और खुश होंगे तो उसका सकारात्मक प्रभाव विभाग की कार्यप्रणाली के साथ-साथ आम जनता को मिलने वाली सेवाओं पर भी पड़ेगा।
कर्मचारियों को मिलेगा फैसले का लाभ
वहीं, यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि यूनियन से जुड़े लगभग 1,200 कर्मचारियों को इस फैसले का लाभ मिलेगा और प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में औसतन करीब 3,500 रुपये की वृद्धि होगी। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण मामले में बरी, कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे पहलवान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









