Other States

महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Maharashtra News : महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने मलबे में फंसी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. महिला को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. बचाव दल लगातार मलबे की तलाशी ले रहा है.

बिल्डिंग में चल रहा था मरम्मत का काम

जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई की देर रात इमारत थोड़ा झुक गई थी. इसके बाद वहां मौजूद कई मजदूर बाहर निकल आए. बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा था और इसी वजह से घटना के समय इमारत के अंदर लोगों की संख्या कम थी. हालांकि, तीन से चार मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया. बचाव अभियान लगातार जारी है और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. फिलहाल घायल और मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, लेकिन कप्तानी का ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button