Other States

महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले का मुख्य आरोपी बताए जा रहे बिजेंद्र गुप्ता को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. महाराष्ट्र पुलिस ने कई दिनों की तलाश के बाद उसे बिहार से पकड़ा है. इसके साथ ही एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

बिजेंद्र गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा था. महाराष्ट्र पुलिस की टीमें उसकी तलाश में बिहार के कई इलाकों में छापेमारी कर रही थीं, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बच रहा था. इससे पहले पुलिस ने इस मामले में उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें उसकी पत्नी सुमन गुप्ता भी शामिल है.

NTA व्यवस्था की कमियों का किया था जिक्र

पुलिस के मुताबिक, बिजेंद्र गुप्ता कई राज्यों में पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े होने के मामले में जांच के दायरे में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी थी. उसने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की व्यवस्था में मौजूद कमियों का भी जिक्र किया था.

अब महाराष्ट्र पुलिस बिजेंद्र गुप्ता को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लेकर आएगी. इसके बाद उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी. पुलिस उसके अन्य पेपर लीक गिरोहों से जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही है.

पुलिस पूछताछ में सामने आएंगे कई और पहलू

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में सुमन गुप्ता पर पेपर लीक रैकेट की जानकारी रखने और पैसों के लेन-देन में शामिल होने का आरोप है. वहीं हरियाणा के सोनीपत निवासी कपिल दहिया पर लीक पेपर बेचने के लिए मुंबई जाने का आरोप है. बिहार से गिरफ्तार मिथुन सिंह पर लीक पेपर पुणे पहुंचाने की जिम्मेदारी होने का आरोप लगाया गया है. हाजीपुर निवासी सोनू सिंह पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और लॉजिस्टिक मदद देने का आरोप है.

अब पुलिस की पूछताछ में पेपर लीक मामले से जुड़े कई और पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में 10 लाख नए राशन कार्ड का ऐलान, 22 जुलाई से शुरू आवेदन, परिवारों के लिए बड़ी राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button