IND vs ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। हालांकि भारतीय टीम को इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी होगी। रिकॉर्ड भले ही भारत के पक्ष में हो, लेकिन जिम्बाब्वे कई मौकों पर टीम इंडिया को चौंका चुका है।
टी20 इंटरनेशनल में कुल 14 मुकाबले
दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 11 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 बार भारतीय टीम को हराया है। जिम्बाब्वे की पहली जीत साल 2015 में आई थी, जब हरारे में खेले गए मुकाबले में उसने भारत को 10 रन से मात दी थी। इसके बाद 2016 में भी जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में भारत को सिर्फ 2 रन से हराया था।
जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया
हाल के मुकाबले की बात करें तो साल 2026 के टी20 विश्व कप में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया था। हालांकि पिछली हारों को देखते हुए टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं मानी जा रही है।
नेतृत्व कौशल की होगी बड़ी परीक्षा
इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजर कप्तान श्रेयस अय्यर पर होगी। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम के लिए यह बड़ा मौका है। श्रेयस की अगुवाई में टीम इंडिया अब तक सात टी20 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन जीत का इंतजार अभी भी जारी है। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज उनके नेतृत्व कौशल की बड़ी परीक्षा साबित हो सकती है।
मुकाबले में टीम को हार मिली थी शुरुआती
भारतीय टीम इससे पहले भी जिम्बाब्वे दौरे पर चुनौती का सामना कर चुकी है। साल 2024 के टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां शुरुआती मुकाबले में टीम को हार मिली थी। हालांकि बाद में भारत ने जोरदार वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की थी।
दोनों टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर
जिम्बाब्वे की टीम को कमजोर आंकना भारत के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि वह बड़े मुकाबलों में उलटफेर करने की क्षमता रखती है। तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेले जाएंगे। क्रिकेट फैंस को इस रोमांचक सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- पेपर लीक घोर पाप है, पीएम मोदी बोले- NEET दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









