बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

अनशन खत्म करेंगे सोनम वांगचुक ! अस्पताल से लिखा पत्र, सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें

CJP Protest : नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी (CJP) का आज संसद मार्च प्रस्तावित है। इसको देखते हुए जंतर‑मंतर से संसद मार्ग तक सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल को खत्म करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर‑मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च को लेकर पुलिस सतर्क है। संसद का सत्र शुरू होने के कारण दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी है। जंतर‑मंतर के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

आज अनशन समाप्त करेंगे वांगचुक?

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए घोषणा की है कि वे 20 जुलाई को यानी आज अपना अनशन समाप्त कर देंगे। उन्होंने तीन शर्तें रखीं है कि सरकार शिक्षा में हुई विफलताओं और पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी को स्वीकार करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे सीजेपी के नेतृत्व में संसद के दरवाजे तक पहुंचेंगे, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और नेता उन्हें ये विश्वास दिलाएं कि यह मुद्दा संसद में उठाया जाएगा।

सांसद और नेता अस्पताल आकर दें आश्वासन – वांगचुक

सोनम वांगचुक ने आगे अपने संदेश में लिखा कि यदि उनकी सेहत या किसी अन्य कारण से संसद तक पहुँचना संभव नहीं हो पाता, तो विभिन्न दलों के सांसद और नेता अस्पताल आकर उन्हें यही आश्वासन दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह संदेश वे सफदरजंग अस्पताल से दे रहे हैं, जहाँ उन्हें अवैध हिरासत में रखा गया है और उनकी आवाजाही, अभिव्यक्ति तथा संवाद की स्वतंत्रता पर रोक लगाई गई है।

दिल्ली पुलिस की तैनाती

आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर‑मंतर से लेकर संसद भवन तक सुरक्षा के सख़्त इंतज़ाम किए हैं। नई दिल्ली ज़िले में धारा 163 बीएनएस (जो पहले धारा 144 थी) लागू कर दी गई है। पुलिस ने साफ़ चेतावनी दी है कि बिना अनुमति जंतर‑मंतर से बाहर किसी भी तरह का मार्च या प्रदर्शन करने वालों पर धारा 223 बीएनएस के तहत सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – तलवाड़ा में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल और मान ने की कई बड़ी घोषणाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button