Uttar Pradesh

बुलंदशहर को CM योगी की बड़ी सौगात, 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, विकास की रफ्तार तेज

UP Development : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर जनपद में ₹574 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रही है तथा उत्तर प्रदेश आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।

उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आधारभूत संरचना के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। बुलंदशहर आज कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार बनेगा।

कनेक्टिवटी की दृष्टि से बेहतरीन बुलंदशहर

मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समृद्वि के साथ साथ भारत की समृद्वि का एक आधार बनेगा। कनेक्टिवटी की दृष्टि से बुलंदशहर इतना बेहतरीन हो रहा है। एयरपोर्ट भले की डॉ. महेश शर्मा जी द्वारा जेवर में बनवाया गया हो लेकिन उसका सर्वाधिक लाभ बुलंदशहर हो मिलने वाला है।

आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, निवेश, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन 57 विकास परियोजनाओं से बुलंदशहर सहित पूरे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button