Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। कभी कोई मजेदार घटना तो कभी किसी का अनोखा जुगाड़ इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां ने बारिश से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
छाते की जगह गार्बेज बैग का इस्तेमाल
बारिश के मौसम में स्कूल या ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर छाते या रेनकोट का सहारा लेते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में एक महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाते समय कुछ अलग करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश से बचाने के लिए महिला ने छाते की जगह एक बड़े गार्बेज बैग का इस्तेमाल किया और उसे अपनी बेटी को पहनाकर स्कूल के लिए रवाना किया।
बच्चे को बारिश से बचाने की कोशिश
महिला के इस देसी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे मां की सूझबूझ और बच्चे को बारिश से बचाने की कोशिश बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इस तरीके पर सवाल भी उठाए।
बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर the_professional_lady नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने पुराने रेनकोट जैसे विकल्पों का जिक्र किया। कुछ यूजर्स ने इस जुगाड़ को मजेदार बताया और हंसने वाले रिएक्शन भी दिए।
VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DahDRCdyQFc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान इसलिए खींचते हैं क्योंकि इनमें आम जिंदगी से जुड़े अनोखे तरीके और लोगों की रचनात्मक सोच देखने को मिलती है।
नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- केजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









