विदेश

सीजफायर के बीच अमेरिका की एयरस्ट्राइक, 80 से अधिक ठिकानों पर हमला, ईरान की जवाबी कार्रवाई

US Iran Dispute : अमेरिका ने बुधवार तड़के सीजफायर के बीच ईरान पर कई एयरस्ट्राइक की। अमेरिका सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस कार्रवाई में 80 से अधिक सैन्य ठिकानों को सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया।

वॉशिंगटन ने दावा किया की यह हमला हार्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई थी, जिनके लिए अमेरिका ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया।

बढ़ता तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष

एयरस्ट्राइक में एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, तटीय रडार, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-सिप मिसाइल सिस्टम , ड्रोन लोंच साइट और आईआरजीसी की 60 से अधिक सैन्य नौकाओं को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई धमाके हुए और कुछ स्थानों पर आग भी लग गई। यह घटनाक्रम मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष की गंभीरता की और उजागर करता है।

ईरानी सेना ने दावा किया कि अमेरिका हमले के जवाब में उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर पलटवार किया। इस कार्रवाई ने 85 से अधिक टारगेट्स को निशाना बनाने की बात कही है।

ईरान ने होर्मुज में 3 टैंकरों पर हमला किया

खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ईरान ने तीन टैंकरों को निशाना बनाया, जिनमें एक कतर का जहाज भी शामिल था। ईरान ने चेतावनी दी कि यदि तय रूट का इस्तेमाल नहीं किया गया तो सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।

कतर ने ईरानी हमलों की निंदा की

कतर ने अपने जहाज पर हुए हमले की कड़ी आलोचना की और ईरान को कानूनी रूप से पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

ईरान ने अमेरिका से बातचीत से इनकार किया

विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि धमकियों के माहौल में कोई समझौता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पहले अपने पुराने समझौतों का सम्मान करना होगा।

खामेनेई के जनाजे में भारी भीड़

तेहरान में अंतिम यात्रा के बाद कोम में भी लाखों लोग जनाजे में शामिल हुए। कई लोगों ने ताबूत पर लाल कपड़ा चढ़ाया, जिसे बदले का प्रतीक माना जाता है।

खामेनेई का पार्थिव शरीर नजफ पहुंचा

धार्मिक रस्मों के बाद उनका ताबूत विशेष विमान से इराक के नजफ शहर लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सेना की बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा आतंकी कमांडर जाकिर गनी को मिट्टी में मिलाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button