राष्ट्रीयशिक्षा

CBSE Result 2026 : मार्क्स बढ़ेंगे या घटेंगे? CBSE जल्द जारी करेगा री-इवैल्यूएशन का परिणाम

CBSE 12th Result 2026 : CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और संशोधित परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। जिन छात्रों ने अपने अंकों की दोबारा जांच या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, वे परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अपडेटेड स्कोर देख सकेंगे।

संशोधित रिजल्ट किए जाएंगे जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि री-इवैल्यूएशन से जुड़े सभी मामलों का निपटारा अंतिम चरण में है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से भी बताया गया है कि अधिकांश छात्रों के परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अब शेष आवेदनों पर कार्रवाई पूरी होने के बाद संशोधित रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

प्रिंट सुरक्षित रखने की दी सलाह

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे। ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने और उसका प्रिंट सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि री-इवैल्यूएशन के बाद केवल अंक बढ़ना ही जरूरी नहीं है। यदि दोबारा जांच में अंक कम पाए जाते हैं तो संशोधित अंक ही अंतिम माने जाएंगे और नई मार्कशीट उसी के आधार पर जारी होगी।

नियमों के तहत शुल्क वापसी का प्रावधान

इस बार बोर्ड ने सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की फीस में भी राहत दी है। साथ ही, यदि किसी छात्र के अंकों में सुधार होता है तो निर्धारित नियमों के तहत शुल्क वापसी का प्रावधान भी रखा गया है।

गौरतलब है कि इस वर्ष CBSE कक्षा 12 का परिणाम मई में घोषित किया गया था। परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर कुछ छात्रों और अभिभावकों ने आपत्तियां भी दर्ज कराई थीं, जिसके बाद बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन का अवसर उपलब्ध कराया था।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 की मौत, 65 घायल, NDRF टीम मौके पर जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button