बिज़नेस

कब कम होंगे बढ़े हुए LPG सिलेंडर के दाम? जानें आज दिल्ली से मुंबई तक के रेट

LPG Cylinder Price : आज दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये में मिल रहा है. वहीं मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3060 रुपये है. यानी देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी के दाम रोजाना नहीं बदलते हैं. सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, BPCL और HPCL) हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसके बाद बाजार की स्थिति के अनुसार रेट में बदलाव किया जाता है. अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और डिस्ट्रीब्यूटर्स के कमीशन की वजह से कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

तेल की कीमतों में कमी संभव

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से संकेत मिले हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का फायदा आम लोगों को दिया जा सकता है. हालांकि, इसमें कुछ समय लग सकता है. हाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटकर करीब 76 डॉलर से 78 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में आ गई हैं.

तेल की कीमतों में कमी की संभावना

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों के पास अभी पहले खरीदे गए महंगे स्टॉक मौजूद हैं. जैसे ही कम कीमत वाला नया स्टॉक भारत पहुंचेगा और उसे रिफाइन किया जाएगा, उसके बाद तेल की कीमतों में कमी की संभावना बन सकती है. इसमें कुछ हफ्तों का समय लग सकता है.

सरकार के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से तेल कंपनियों का नुकसान भी पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है और अब यह करीब 3 रुपये प्रति लीटर रह गया है. स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार जनता को राहत देने पर फैसला ले सकती है.

ये भी पढ़ें- दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button