Gangstran Te Vaar : राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 150वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 558 ठिकानों पर छापेमारी की।
‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किया गया एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
118 व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई
150वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 300 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 38,390 हो गई है। इसके अलावा 118 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 8 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।
कुल नशा तस्करों की संख्या
पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 475वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 57 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 97 ग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम भुक्की, 276 नशीली गोलियां तथा 1.03 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 475 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 68,981 हो गई है। नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 7 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें- भारत-पाक बॉर्डर पर BSF-पंजाब पुलिस की सफलता, AK-47 राइफल समेत 26 अत्याधुनिक हथियार बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









