Rajasthanक्राइम

अवैध रिश्ते, शराब और मौत का टांका! बाड़मेर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, इन्फ्लूएंसर पत्नी गिरफ्तार

Barmer Murder Case : राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या की साजिश रची। घटना के संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 4 जून को एक व्यक्ति का शव एक खेत में बने पानी के टांके से बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया और तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

महिला ने मोबाइल बंद कर लिया

जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी और एक टैक्सी चालक के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। कथित तौर पर महिला ने घर छोड़ने की बात कहकर अपना मोबाइल बंद कर लिया, जिसके बाद पति उसकी तलाश में निकला।

शराब पिलाकर ले गया साथ

आरोप है कि रास्ते में महिला का परिचित टैक्सी चालक उससे मिला और उसे साथ लेकर चला गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर उसे एक सुनसान इलाके में ले जाकर पानी के टांके में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर दोनों संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड ली गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में मौसम का यू-टर्न! बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने बढ़ाई हलचल, 23 जून तक मौसम का अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button