HaryanaPunjabराष्ट्रीय

चंडीगढ़ में OLA कैब बैन, प्रशासन ने इस वजह से लिया सख्त फैसला

OLA Cab Ban : चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त फैसले लेते हुए OLA कैब को बैन कर दिया है। प्रशासन ने 6 महीने के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया है। यह फैसला नियमों के उल्लंघन और लोकल ऑफिस बंद होने कारण लिया गया है। प्रशासन बार-बार कंपनी को नोटिस भी भेज चुका था, पर जवाब न मिला। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने टैक्सी या फिर ओला एप से जुड़े ड्राइवरों से कहा है कि चंडीगढ़ में ओला एप्लीकेशन के जरिए राइड्स की बुकिंग न लें। ऐसा न करने पर उल्लंघन करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में वाहनों के चालान किए जाएंगे और उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।

आम लोगों को सलाह कैब बुक न करें

इसके साथ ही ट्राईसिटी में अब ओला की टैक्सी, ऑटो और बाइकों की सेवाएं प्रतिबंधित हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ियों को जब्त किया जा सकता है। प्रशासन ने इसके साथ ही आम लोगों को सलाह दी है कि वह इन एप्स से कोई भी टैक्सी या फिर कैब बुक न करें। अगर ऐसा करते हैं तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान का शांति समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिए साइन, परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button