Punjab

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर भव्य छबील, भक्तों की उमड़ी भीड़

Guru Arjan Dev Ji : शहीदों के सिरताज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की अद्वितीय शहादत तथा निर्जला एकादशी को समर्पित करते हुए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा आज पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ में ‘छबील’ तथा छोले एवं कड़ाह प्रसाद के लंगर का आयोजित किया गया।

पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से वितरित किया प्रसाद

इस नेक कार्य के माध्यम से संगत की सेवा करते हुए विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग पांच घंटे तक पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से लोगों को ठंडा मीठा जल तथा कड़ाह प्रसाद एवं छोले वितरित किए। लोक-कल्याण के इस कार्य में विभाग का नेतृत्व विशेष सचिव-कम-निदेशक पुनीत गोयल तथा उप सचिव दीपांकर गर्ग ने किया।

कर्मचारियों ने श्रद्धाभाव से की संगत सेवा

इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया, संयुक्त निदेशक इशविंदर सिंह ग्रेवाल, प्रीत कंवल सिंह और मनविंदर सिंह, उप निदेशक नवदीप सिंह गिल एवं शेरजंग सिंह हुंदल सहित विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धाभाव से संगत की सेवा की।

मीडिया कर्मियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

इस नेक कार्य में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली लंगर सेवा के दौरान पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित शब्द-कीर्तन के माध्यम से संगतों ने आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात! बैंक पीओ और LIC परीक्षा की फ्री कोचिंग, 30 जून है अंतिम तिथि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button