विदेश

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, 60 दिन के सीजफायर के साथ परमाणु वार्ता शुरू

US Iran War End : अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है. दोनों देशों के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मसूद पेजेशकियान ने अलग-अलग भाषाओं में 14 प्वाइंट वाले मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर शुरू होगा, जिसके दौरान फाइनल समझौते को लेकर परमाणु वार्ता आगे बढ़ाई जाएगी.

इस समझौते के बाद सबसे बड़ा सवाल ईरान के पास मौजूद उस संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम को लेकर उठ रहा है, जिसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है. यह यूरेनियम पिछले साल अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के परमाणु ठिकानों के नीचे दबा हुआ बताया गया था. MoU के आठवें प्वाइंट में इस मुद्दे को लेकर आगे की योजना का जिक्र किया गया है.

यूरेनियम का डाउन-ब्लेंडिंग होगा

समझौते के दस्तावेज के मुताबिक, लगभग हथियार बनाने लायक स्तर तक संवर्धित यूरेनियम को कम संवर्धित यानी लोअर ग्रेड यूरेनियम में बदला जाएगा. इस प्रक्रिया को डाउन-ब्लेंडिंग (Down-blending) कहा जाता है. यह प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में होगी और इसे ईरान के अंदर ही उन स्थानों पर किया जाएगा, जहां यह यूरेनियम मौजूद है। IAEA संयुक्त राष्ट्र (UN) की परमाणु निगरानी संस्था है.

ईरान ने एक बार फिर यह आश्वासन दिया है कि वह परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे नहीं बढ़ेगा.

परमाणु मुद्दे पर ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास मौजूद अत्यधिक शुद्ध यूरेनियम को नष्ट करने से ज्यादा जरूरी यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके. बुधवार को पेरिस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप से परमाणु मामले से जुड़ी बची हुई चुनौतियों को लेकर सवाल किया गया था.

ट्रंप ने कहा कि इस यूरेनियम तक पहुंचना मुश्किल है, इसलिए यह मुद्दा उतना महत्वपूर्ण नहीं है, उन्होंने पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि B-2 बॉम्बर विमानों और पायलटों ने अपना काम पूरा कर दिया है, उन्होंने दोहराया कि सबसे अहम बात यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- “साडे बुजुर्ग साडा माण”- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की पहल, वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपए जारी- डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button