Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने अमेरिका में एम.एल.ए. हॉस्टल के विरासती फर्नीचर की नीलामी संबंधी चंडीगढ़ प्रशासन से कस्टडी रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्नीचर की कस्टडी किसके पास थी, क्योंकि विरासती फर्नीचर पंजाब, हरियाणा सरकारों तथा यू.टी. चंडीगढ़ की विभिन्न अथॉरिटियों की कस्टडी के अधीन आता है और यू.टी. प्रशासन द्वारा ऐसे फर्नीचर की सूची का रिकॉर्ड रखा जाता है।
इस मामले का गंभीर नोटिस लेते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा इस अपराध को अंजाम देने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।
स्पीकर ने कहा कि ऐसी लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो चंडीगढ़ की विशिष्ट वास्तुकला एवं ऐतिहासिक विरासत को नुकसान पहुंचाए।
ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








