वायरल

सड़क पर स्टंट और हुड़दंग पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद दो गिरफ्तार

Viral News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक स्टंट वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. वीडियो में कुछ युवक चलती जीप पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस अब वीडियो में नजर आ रहे अन्य युवकों की तलाश कर रही है.

मंगलवार देर रात करीब 30 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में एक जीप में कुल आठ युवक सवार दिखाई दे रहे हैं. इनमें दो युवक आगे की सीट पर बैठे हैं, जबकि छह युवक जीप के पिछले हिस्से में खड़े होकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं.

नौचंदी और लोहियानगर थाना क्षेत्र में हुड़दंग

बताया गया कि युवकों ने नौचंदी और लोहियानगर थाना क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर तक जीप चलाते हुए हुड़दंग किया. इस दौरान सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई.

पुलिस की जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘MR Habibi’ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था. जांच के दौरान यह भी पता चला कि वीडियो 30 मई का है. वाहन की जानकारी जुटाने पर जीप शास्त्रीनगर निवासी राजेंद्र कुमार के नाम पर पंजीकृत मिली.

अन्य युवकों की तलाश जारी

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नावेद और हबीबी नामक दो युवकों को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

वहीं पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें – ‘सरकारी राशन’ ने ली पत्नी की जान, प्रेम विवाह के छह साल बाद पति बना हैवान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button