Vaibhav Suryavanshi Tour : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई ने एक विशेष फैसला लिया है। महज़ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले इस युवा बल्लेबाज़ को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अपने माता-पिता को साथ ले जाने की अनुमति दे दी गई है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके माता-पिता के यात्रा और रहने का पूरा खर्च भी बीसीसीआई उठाएगा।
कम उम्र को देखते हुए लिया गया फैसला
बीसीसीआई का मानना है कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव और लगातार यात्राओं के बीच परिवार की मौजूदगी वैभव के लिए मददगार साबित होगी। क्योंकि अभी वो नाबालिग है और ऐसे में बोर्ड को उम्मीद है कि माता-पिता के साथ रहने से युवा खिलाड़ी वैभव नए माहौल में जल्दी ढल पाएंगे और अपने खेल पर बेहतर ध्यान दे सकेंगे।
सबसे युवा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल
भारतीय टीम में चयन के साथ वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह बेहद कम उम्र में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं ऐसे में अब सबकी नजर इस युवा खिलाड़ी पर होगी।
सभी की नजरें रहेंगी वैभव पर
आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा वैभव सूर्यवंशी के करियर का सबसे बड़ा पड़ाव साबित हो सकता है। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि घरेलू और आईपीएल क्रिकेट में धमाल मचाने वाला यह युवा बल्लेबाज़ अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी छाप छोड़ेगा। परिवार के साथ मिलने वाला यह अतिरिक्त सहारा उनके आत्मविश्वास को और मजबूत कर सकता है।
बिहार से हैं वैभव सूर्यवंशी
क्रिकेट की दुनिया में सबके होश उड़ा चुके वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में हुआ। उनका बचपन इसी गांव में बीता है। बताया जाता है कि संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और आगे बढ़ते रहे। वैभव ने अपनी शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल से पूरी की और आज 15 साल की ही उम्र में उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है।
ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर बने भारत के नए T-20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका, सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









